मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की ठोकर से मोतीनगर निवासी पवन कुमार नामक युवज़क की मौत A young man named Pawan Kumar, resident of Motinagar, died after being hit by an unknown vehicle

लेखक: प्रकाशित:
अज्ञात वाहन की ठोकर से मोतीनगर निवासी पवन कुमार नामक युवज़क की मौत A young man named Pawan Kumar, resident of Motinagar, died after being hit by an unknown vehicle

पवन कुमार (फ़ाइल फोटो)
गम्हरिया : बीते शुक्रवार की देर शाम टाटा-कांड्रा मार्ग पर केरला पब्लिक स्कूल के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से गम्हरिया के मोतीनगर, मार्ग संख्या दो निवासी राजेश्वर राय के 20 वर्षीय पुत्र पवन कुमार की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह सन्ध्या करीब चार बजे अपने घर से बाइक लेकर निकाला था। इसी दौरान गम्हरिया स्थित केपीएस स्कूल के समीप किसी अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मार दी गई जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। ठोकर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। उसके एक मित्र दीपक कुमार की नजर जब घायल अवस्था में सड़क पर गिरे पवन पर पड़ी तो उसने इसकी सूचना उसके छोटे भाई को दी। तत्पश्चात उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और गम्भीर रूप से घायल पवन को लेकर इलाज के लिए टीएमएच ले गए। वहां, जांचोपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता रामकृष्णा फोर्जिंग कंपनी के प्लांट एक मे ठेका श्रमिक के रूप में काम करते हैं।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन