मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

यूसिल के अतिरिक्त अधीक्षक विपिन कुमार शर्मा सर्वश्रेष्ठ इंजीनियर पुरस्कार से किए गए सम्मानित UCIL Additional Superintendent Vipin Kumar Sharma honored with Best Engineer Award

लेखक: प्रकाशित:
यूसिल के अतिरिक्त अधीक्षक विपिन कुमार शर्मा सर्वश्रेष्ठ इंजीनियर पुरस्कार से किए गए सम्मानित UCIL Additional Superintendent Vipin Kumar Sharma honored with Best Engineer Award


जादूगोड़ा : अभियंता दिवस के अवसर पर यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अतिरिक्त अधीक्षक (मिल) विपिन कुमार शर्मा को 103 वर्ष पुराने "द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया)", कडप्पा क्षेत्र द्वारा वर्ष 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ  इंजीनियर अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिला केंद्र में अभियंता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया गया। उन्हें केमिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया है। वर्तमान में वे तुम्मलापल्ले इकाई में यूरेनियम अयस्क प्रसंस्करण की देखभाल कर रहे हैं और विगत 13 वर्षों से अधिक समय से अतिरिक्त सुरक्षा अधिकारी के रूप में भी काम कर रहे हैं। उन्हें एसआरएम विश्वविद्यालय के स्वर्ण पदक विजेता, आईटीएपी पुरस्कार, मंत्री, एमओईएफसीसी द्वारा मेरिट रैंक छात्रवृत्ति पुरस्कार आदि कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुपति से अपना शोध कर रहे हैं। गौरतलब है कि देश के जाने माने अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को भारत में सबसे अग्रणी सिविल इंजीनियरों में से एक माना जाता है, जिनके जन्मदिन के मौके पर प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को भारत में अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), आईईआई, भारत में अभियंताओं के लिए एक राष्ट्रीय संगठन है। भारत और विदेशों में 125 केंद्रों या अध्यायों में 15 इंजीनियरिंग विषयों में इसके दस लाख से अधिक सदस्य हैं और यह दुनिया की सबसे बड़ी बहु-विषयक इंजीनियरिंग पेशेवर सोसायटी है। इस संस्था की स्थापना वर्ष 1920 में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुई थी और वर्ष 1935 में रॉयल चार्टर द्वारा शामिल किया गया था। आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिला केंद्र ने अभियंता दिवस कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाया। इसके अध्यक्ष एर. एन.ब्रम्हानंद रेड्डी और सचिव बी.नरेंद्र राव ने मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में कई प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित किया। इस मौके पर  अधीक्षण अभियंता एपीएसपीडीसीएल एस.रमना, एमडी  एस.हरि किशोर रेड्डी, किशोर पेपर कन्वेन्शन्स,  एमडी मणि ग्रुप ऑफ कंपनीज के एमडी जी.शेष रेड्डी आदि भी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन