मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

प्रखंड परिसर में झाड़ू लगाकर गम्हरिया में सीओ ने किया स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ CO inaugurated Swachhta Hi Seva Fortnight in Gamharia by sweeping the block premises

लेखक: प्रकाशित:
प्रखंड परिसर में झाड़ू लगाकर गम्हरिया में सीओ ने किया स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ  CO inaugurated Swachhta Hi Seva Fortnight in Gamharia by sweeping the block premises


गम्हरिया : प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार से स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा प्रारम्भ किया गया। इसका शुभारंभ गम्हरिया के अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने किया। इस दौरान प्रखण्ड परिसर में झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की गई। इस मौके पर उन्होंने बताया कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक प्रखंड के सभी पंचायतों में इसका आयोजन किया जाएगा। इसके तहत सभी मुखिया, पंचायत सचिव से लेकर आम लोगों की ओर से अपने आसपास स्वच्छ बनाने की व्यवस्था की जाएगी। कहा कि स्वच्छता का प्रचार प्रसार कर आम लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास भी किया जाएगा। जबकि कांड्रा, गम्हरिया समेत अन्य रेलवे स्टेशन, बस स्टाप, सार्वजनिक शौचालय, मुख्य चौक चौराहा, पर्यटन स्थल, तथा हाट बजार इत्यादि में श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति लोगों को प्रेरित भी किया जाएगा। कहा कि विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने, पंचायतो में जागरूकता रैली, स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति लोगो को जागरूकता करने का प्रयास किया जाएगा। सीओ ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान का समापन आगामी 2 अक्टूबर को होगा। इस मौके पर सीडीपीओ साधना चौधरी, रीता कुमारी, सुनील चौधरी, सीआई मनोज कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, राजेश्वर पंडित, गदाधर गोप, संदीप कुमार, सिंहराय सोरेन समेत कई प्रखंड व अंचल कर्मी मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन