मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ईचागढ़ और चौका पुलिस ने अवैध बालू लदा छह वाहन किया गया Ichagarh and Chowka police seized six vehicles carrying illegal sand

लेखक: प्रकाशित:
ईचागढ़ और चौका पुलिस ने अवैध बालू लदा छह वाहन किया गया Ichagarh and Chowka police seized six vehicles carrying illegal sand


सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ0 विमल कुमार के निर्देश पर ईचागढ़ एवं चौका थाना प्रभारी ने अवैध बालू लदा पांच हाईवा और एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। बताया गया है कि जब्त हाइवा चालक के पास बिहार का चालान है। गौरतलब है कि नए एसपी डॉ0 विमल कुमार के योगदान देने के बाद बालू माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इससे भयभीत बालू माफियाओं में हड़कंप मचा है। करते के साथ क्षेत्र में अवैध कारोबार बंद कर दिया है। लगातार जब्त किए जा रहे वाहनों के कारण बालू माफिया अब इस अवैध कारोबार को संचालित रखने के लिए तरीकों में भी बदलाव लाना शुरू कर दिया है। बताया गया है कि माफिया अवैध बालू को वैध करते हुए धड़ल्ले से हाईवा या ट्रक में ईचागढ़ क्षेत्र के जारगोडीह, तिरुलडीह, पायलोंग, खोखरो सुवर्णरेखा नदी घाट से बालू उठाव कर रहे है और वैध करने के लिए बिहार एवं पं0बंगाल सरकार से बालू चलान खरीद रहे है। इससे झारखंड सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपया का नुक़सान हो रहा है। इधर पुलिस द्वारा भी लगातार उनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन