मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नीति आयोग के केंद्रीय एडिशनल निदेशक (मिशन) ने गम्हरिया और सरायकेला प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण NITI Aayog's Central Additional Director (Mission) inspected various Anganwadi centers in Gamharia block

लेखक: प्रकाशित:
नीति आयोग के केंद्रीय एडिशनल निदेशक (मिशन) ने गम्हरिया और सरायकेला प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण NITI Aayog's Central Additional Director (Mission) inspected various Anganwadi centers in Gamharia block


गम्हरिया : नीति आयोग के केंद्रीय एडिशनल निदेशक (मिशन) आनंद शेखर द्वारा शनिवार को जिले के आकांक्षी प्रखंड गम्हरिया और सरायकेला अंतर्गत कई केंद्रों, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर बुरुडीह, स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया, छोटा गम्हरिया आंगनबाड़ी केंद्र आदि का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में उनके द्वारा केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया. इस क्रम में उन्होंने केंद्र में उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मियों से वार्ता कर लोगों को दी जा रही सुविधाएं एवं आधारभुत संरचनाएं आदि के बावत जानकारी ली. साथ ही, केंद्र में उपस्थित आमलोगों समेत आंगनबाड़ी सेविका, सीएचओ, एएनएम, बच्चों व किशोरियों से वार्ता कर केंद्र के बेहतर संचालन तथा लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने हेतु आवश्यक पहलुओं के सम्बन्ध में चर्चा किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध समस्याओं तथा इसके समाधान के बावत संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने केंद्र में मौजूद पदाधिकारी व कर्मियों से पंचायत में बेहतर सुविधाएं प्रदान कर पंचायत को आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही. इस दौरान उनके साथ गम्हरिया की सीडीपीओ साधना कुमारी, स्थानीय मुखिया निरोला सरदार, पंसस विकास शर्मा, संमाजसेवी माधव महतो केंद्र की सेविका, सहायिका और कई ग्रामीण उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन