मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से 70 किसानों के बीच नि:शुल्क कृषि यंत्र वितरित Free agricultural machinery distributed among 70 farmers by Krishi Vigyan Kendra

लेखक: प्रकाशित:
कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से 70 किसानों के बीच नि:शुल्क कृषि यंत्र वितरित Free agricultural machinery distributed among 70 farmers by Krishi Vigyan Kendra


गम्हरिया: कृषि विज्ञान केंद्र गम्हरिया में किसानों के बीच निःशुल्क कृषि यंत्र का वितरण किया गया. ट्राइबल सब प्लान के तहत जिले के 70 प्रगतिशील किसानों को कृषि यंत्र प्रदान करते हुए उन्नत किस्म की खेती करने की अपील की गई. इस अवसर पर केवीके के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान सुनीता कंडेयांग ने किसानों के विकास की कामना करते हुए कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र की कृषि में नई तकनीकी ने किसानों एवं पशुधारकों की जीवन शैली ही बदल दी है. वैज्ञानिकों के नित्य नई खोज का लाभ किसान उठा रहे हैं. उन्होंने उन्नत तकनीकी से खेती करने में किसानों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक (अभियंत्रण) ब्रह्मदेव कुमार यादव ने किसानों को नई तकनीक से खेती करने की जानकारी दी. उन्होंने खेती करने के तरीके, खाद, बीज, सिंचाई समेत समय पर फसलों की निकौनी आदि की जानकारी दी। इस मौके पर रंजन कुमार समेत कई किसान आदि उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन