मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सरायकेला के सभी पंचायतों में हुआ चिंतन शिविर का आयोजन Meditation camp was organized in all panchayats of Seraikela

लेखक: प्रकाशित:
सरायकेला के सभी पंचायतों में हुआ चिंतन शिविर का आयोजन Meditation camp was organized in all panchayats of Seraikela


■ इटाकुदर पंचायत के चिंतन शिविर में पहुँचे उपायुक्त एवं नीति आयोग के निदेशक ने स्थानीय लोगो से क्षेत्र की समस्याओं और उसके समाधान पर की चर्चा
सरायकेला : सरायकेला प्रखंड के सभी पंचायतो में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम प्रखंड विकास स्ट्रेटजी के निर्माण हेतु पंचायत स्तरीय चिंतन शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान इटाकुदर पंचायत में नीति आयोग के मिशन निदेशक आंनद शेखर एवं उपायुक्त रविशंकर शुक्ला समेत अन्य वरीय पदाधिकारी भी पहुँचे. उक्त शिविर में इटाकुदर पंचायत के विभिन्न गाँवों से ग्रामीण एवं क्षेत्र में कार्यरत आंगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्य सहिया, जलसहिया एवं अन्य लोगो नें भाग लिया. इस मौके पर उपायुक्त ने विभिन्न गांव से आए ग्रामीणों एवं दीदियों से क्रमवार वार्ता कर क्षेत्र की समस्याओं तथा उसके समाधान पर चर्चा किया। इस दौरान मुख्य रूप से आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, नाडेप, सोख्ता व गड्ढा निर्माण, सोलर जलमीनार की मरम्मती, हर घर जल नल योजना के तहत कनेक्शन, सड़क मरम्मति, टीकाकरण, बैंक सखी की उपलब्धता, जाहेरस्थान घेराबंदी, तालाब जीर्णोधार, पेंशन, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, नाला ढकाई समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान पर चर्चा किया गया. इस मौके पर एडिशनल मिशन निदेशक, आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम, नीति आयोग नई दिल्ली आनंद शेखर, उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं डॉ ऋचा पाण्डेय यूनिसेफ़ न्यूट्रीशन स्पेशलिस्ट डॉ0 ऋचा पांडेय, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई समेत अन्य पदाधिकारियों ने पंचायत के मैप को समझा तथा पंचायत के विकास को गति प्रदान करने पर ग्रामीणों के साथ चर्चा की. इस दौरान उपायुक्त ने सभी ग्रामीणों के पंचायत के सर्वांगिक विकास में सभी की जन सहभागिता हेतु शपथ दिलाया. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आनंद शेखर ने कहा कि चिंतन शिविर में महिलाओं की सहभागिता सराहनीय हैं। जिस प्रकार पंचायत की समस्याओं के समाधान पर चर्चा करने आमजन खुल कर सामने आ रहें है तथा अपने विचार साझा कर रहें है, वह सराहनीय है. उन्होंने कहा कि मैं कई केन्द्रो का जायजा लिया और लोगो के साथ पदाधिकारियों के इंट्रेक्शन को देखा जो सराहनीय है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं पर लोगो के विचार तथा प्रशासन की पहल सरायकेला प्रखंड को आदर्श प्रखंड के रूप में विकसित करने में सहयोगी साबित होगा. उन्होंने कहा कि सरायकेला में विकास की गति को बढ़ाने के लिए बनाई जा रही सूची देश के अन्य प्रखंडो के लिए मददगार साबित होगा.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन