मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एसकेजी मैदान का होगा कायाकल्प, बनेगा खूबसूरत खेल मैदान Kandra SKG ground will be rejuvenated, beautiful playground will be built

लेखक: प्रकाशित:
एसकेजी मैदान का होगा कायाकल्प, बनेगा खूबसूरत खेल मैदान Kandra SKG ground will be rejuvenated, beautiful playground will be built


गम्हरिया : कांड्रा स्थित एसकेजी फुटबॉल मैदान का जीर्णोद्धार कराकर इसे जल्द ही एक खूबसूरत मैदान बनाया जाएगा। क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए यह एक सौगात होगी। राज्य के  आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने कांड्रा में आयोजित गणेश पूजनोत्सव के मौके पर उपरोक्त घोषणा की। वे किशोर संघ, कांड्रा की ओर से आयोजित गणेश पूजनोत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने विघ्नहर्ता गणपति बप्पा की पूजा अर्चना कर राज्यवासियों के सुख समृद्धि व अमनचैन की कामना किया। इससे पूर्व पूजा पंडाल पहुंचने पर कमेटी के सदस्यों द्वारा उनक्त ढोल-नगाड़ों के साथ माला पहनाकर स्वागत किया।    इस मौके पर सीमल सोरेन, ज़िप सदस्य पिंकी मंडल, बीस सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष राम हांसदा, पूर्व पंसस होनी सिंह मुंडा, समाजसेवी लालबाबू महतो, दिलीप दे, बप्पा पात्रो, नाचु महंती आदि भी मौजूद थे। पूजनोत्सव के आयोजन में कमेटी के संरक्षक विपिन वार्ष्णेय, राजगोपाल वार्ष्णेय, अशोक सिंह, सूरज सिंह, धीरज सिंह, नीरज सिंह, सुबीर महतो, नीतेश गोयल, मंटू मिश्रा, नीलू वार्ष्णेय समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन