मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विहिप का दस दिवसीय आरोग्य रक्षक प्रशिक्षण सम्पन्न VHP's ten days health protector training completed

लेखक: प्रकाशित:
विहिप का दस दिवसीय आरोग्य रक्षक प्रशिक्षण सम्पन्न VHP's ten days health protector training completed


गम्हरिया : विहिप धर्मप्रसार के बिरसा सेवा प्रकल्प के तत्वावधान में दस दिवसीय आरोग्य रक्षक प्रशिक्षण विधिवत सम्पन्न हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में विश्व हिन्दू परिषद् के पटना क्षेत्र के संगठन मंत्री (झारखण्ड, बिहार) आनंद पाण्डेय, पटना क्षेत्र धर्म प्रसार प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित थे। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा भावना से कार्य करने की अपील की। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा की घोर कमी है। ग्रामीणों में जागरूकता लाकर इस उद्देश्य को सफल बनाएं। इधर, विगत 10 सितम्बर से चल रहे प्रशिक्षण में महिलाओं को स्वास्थ्य से संबंधित कई जानकारी दी गई। बिरसा सेवा प्रकल्प द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा कार्य को गति तथा स्वास्थ्य सम्बन्धित जागरुकता को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। दस दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन आरआईटी मोड़ स्थित गंगोत्री नर्सिंग होम में डॉ0 भोला लोहार एवं डॉ0 जेएन दास की देखरेख में किया गया। इसमें चिकित्सकों के विशेष पैनल द्वारा 17 महिलाओं को प्राथमिक उपचार तथा स्वास्थ्य संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य, रक्त चाप जांच के लिए डिजिटल प्रेशर मशीन, सुगर जांच कीट, आक्सीजन लेबल जांच कीट, हीमोग्लोविन जांच कीट, किडनी ट्रे तथा प्राथमिक उपचार हेतु अन्य आवश्यक सामग्री दी गई। इस मौके पर झारखण्ड प्रांत धर्मप्रसार प्रमुख संजय चौरसिया, मठ मंदिर प्रमुख देवेंद्र गुप्ता, धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख भगवान सिंह, सह प्रमुख अवतार सिंह गांधी, जिलाध्यक्ष राजू चौधरी, शंकर राव, मिथिलेश महतो, अवतार सिंह परमार, मुनिलाल महतो, चंद्रिका भगत आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन