मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित Awareness program organized in Motilal Nehru Public School

लेखक: प्रकाशित:
मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  Awareness program organized in Motilal Nehru Public School


जमशेदपुर : राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्वास्थ्य समिति पूर्वी सिंहभूम के द्वारा मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के 12वीं कक्षा के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस मौके पर जिला परामर्शी द्वारा तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने उपस्थित बच्चों को बताया कि तंबाकू के सेवन से कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, फेफड़ों की बीमारी और अन्य कई बीमारियां हो सकती हैं। उन्होंने बच्चों को तंबाकू का सेवन न करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि तंबाकू का सेवन एक सामाजिक बुराई है। कार्यक्रम में स्कूल के कर्मियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को तंबाकू का सेवन न करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर जिला परामर्शी मौसमी चटर्जी, सोशल वर्कर कुंदन कुमार, शिक्षिका चैताली मंडल एवं कई स्कूलकर्मी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन