मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

डुमरी विस उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाला विजयी जुलूस, लड्डू बांटकर मनाई खुशी JMM workers took out a victorious procession on the historic victory in Dumri Vis by-election.

लेखक: प्रकाशित:
डुमरी विस उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाला विजयी जुलूस, लड्डू बांटकर मनाई खुशी JMM workers took out a victorious procession on the historic victory in Dumri Vis by-election.


गम्हरिया : डूमरी विधानसभा उपचुनाव मे इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी सह राज्य की मंत्री बेबी महतो की एतिहासिक जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं द्वारा गम्हरिया प्रखंड के उदयपुर मोड़ मे विजयी जुलूस निकाला गया। इस दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जगदीश महतो के नेतृत्व मे जमकर आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को जीत की बधाई दी गई तथा लोगों के बीच लड्डू वितरण कर खुशी मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष छायाकांत गोराई ने बताया कि यह जीत डुमरी के जनता की जीत है जिसे उन्होंने पूर्व शिक्षा मंत्री स्व0 जगरनाथ महतो के श्रद्धांजलि स्वरूप उनकी पत्नी को दिया है। उन्होंने बताया कि झामुमो कार्यकर्ता घर घर जाकर राज्य सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों और उनकी उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। कहा कि आगामी लोकसभा और विस चुनावों में इंडिया गठबंधन इसी प्रकार ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। इस मौके पर झारखंड आन्दोलनकारी सचिन महतो, जिला उपाध्यक्ष अमृत महतो, प्रखंड सचिव मंगल मांझी, डेमका हांसदा, सुरेश टुडू, डाक्टर बास्के, शंकर महतो, शिबू मार्डी , फनटुस मुर्मू , छुटू गोराई समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन