मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रामकृष्णा फोर्जिंग्स कामगार संघ की ओर से 24 प्रहार अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ Inauguration of 24 Prahar Akhand Harikirtan by Ramakrishna Forgings Workers Union

लेखक: प्रकाशित:
रामकृष्णा फोर्जिंग्स कामगार संघ की ओर से 24 प्रहार अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ Inauguration of 24 Prahar Akhand Harikirtan by Ramakrishna Forgings Workers Union


गम्हरिया : रामकृष्णा फोर्जिंग्स कामगार संघ की ओर से गम्हरिया स्थित घोड़ाबाबा मन्दिर परिसर में 24 प्रहर अखंड हरिकीर्तन का शनिवार को शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर प्रातःकाल में कलश यात्रा निकाली गई जिसमे यूनियन के सभी सदस्य और कई कामगार शामिल हुए। इस दौरान सापडा स्थित दोमुहानी तट से कलश में जल भरकर पूजा स्थल में स्थापित कर संकल्प लिया गया। तत्पश्चात, प्रसिद्ध पण्डितों द्वारा विधि विधान से पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना और हवन कर हरिकीर्तन का आरंभ किया गया। इस अवसर पर कांड्रा, गम्हरिया, आदित्यपुर आदि क्षेत्रों से कई कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया है। इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन रविवार को होगा। इसके आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष अभय लाभ, महासचिव तारकेश्वर यादव, उपाध्यक्ष दिनेश राम, सह सचिव बिपुल गोलदार, कोषाध्यक्ष अच्छेलाल यादव, सदस्य नवल झा, महंत यादव, शैलेंद्र सिंह, कुशध्वज प्रामाणिक, अरुण झा, प्रदीप सिंह, राज कुमार साफी, प्रदीप राम, शिव नारायण यादव उर्फ सिपाही जी, अंगद यादव, उमेश यादव, मुंशी यादव समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन