मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

यूसील की तुम्मापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट में सीएमडी ट्रॉफी 2023 वॉलीवॉल प्रतियोगिता का आयोजन शुरू CMD Trophy 2023 Volleyball Competition begins at UCIL's Tummapalli Uranium Project

लेखक: प्रकाशित:
यूसील की तुम्मापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट में सीएमडी ट्रॉफी 2023 वॉलीवॉल प्रतियोगिता का आयोजन शुरू CMD Trophy 2023 Volleyball Competition begins at UCIL's Tummapalli Uranium Project


जादूगोड़ा : यूसील की तुम्मापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट में
यूसील सीएमडी ट्रॉफी 2023 वॉलीवॉल प्रतियोगिता महाकुंभ शनिवार को प्रारम्भ हुआ। इसका उदघाटन मुख्य रूप से उपस्थित कंपनी के स्वतंत्र निर्देशक सह सीएसआर समिति के अध्यक्ष कर्नल प्रभात कुमार पांडा और तकनीकी निदेशक राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से बॉल उछाल कर किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच टीम ए के कैप्टन नागराजू  तथा  टीम बी कैप्टन कोटेश्वर राव व टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबल हुआ और दोनो टीम एक-एक मैच जीत कर मैच ड्रा पर समाप्त हो गया। इस रोमांचक मैच का संचालन अतिरिक्त अधीक्षक (मिल) विपिन कुमार शर्मा तथा अतिरिक्त अधीक्षक एमके.स्वैन ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रभात कुमार पांडा ने टीम के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर टीम में  निम्न अधिकारी  व कर्मचारी शामिल थे। टीम ए में नागराजू, मथिवन्नन, गौतम, अमजथ, हर्ष, मुनीर, हिमांशु, राजू व गड़ेरिया तथा टीम बी की ओर से कोटि, नरेंद्र, किशोर, शेखराम बाबू, अभिजित, जितेश, गणेश शर्मा, दिनेश कन्नन आदि शामिल थे। इस मौके पर कंपनी के तकनीकी निदेशक  राजेश कुमार, एमके.
 सिंघई, सुमन सरकार, केएसभगत, मथिवन्नन (खेल समिति के अध्यक्ष) मन्नी वन्नन बी0 श्रीकांत, डॉ0कि वी.नवीन कुमार रेड्डी, मुख्य प्रबंधक संजय चटर्जी, मैनेजर  पाइक नायक, तारकेश्वर राव आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन