मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने किया श्री श्री गणेश पूजा कमेटी पंडाल का उदघाटन Former MLA Arvind Singh inaugurated Sri Sri Ganesh Puja Committee Pandal

लेखक: प्रकाशित:
पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने किया श्री श्री गणेश पूजा कमेटी पंडाल का उदघाटन Former MLA Arvind Singh inaugurated Sri Sri Ganesh Puja Committee Pandal


गम्हरिया : छोटा गम्हरिया स्थित दुर्गापूजा मैदान में श्री श्री गणेश पूजा कमेटी की ओर से बनाए गए पूजा पंडाल का उद्घटान ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर किया। इस मौके पर अपने सम्बोधन में पूर्व विधायक ने कहा कि भगवान गणेश विघ्न विनाशक हैं। इनकी आराधना से सारा कष्ट दूर हो जाता है और बिना किसी बाधा के सारे कार्य सफल होते हैं। उन्होंने पूजा कमेटी से सदस्यों समेत आमलोगों को श्रद्धापूर्वक व शांतिपूर्ण वातावरण में गणपति बप्पा की पूजा सम्पन्न करने की अपील किया। इस दौरान उनके साथ आजसू पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, प्रवीण कुमार, रूप मल्लिक, संमाजसेवी संदेश चौधरी, बलबीर सिंह आदि भी मौजूद थे। पूजनोत्सव के आयोजन में कमेटी के संरक्षक सन्नी सिंह, पिंटू सिंह, अध्यक्ष मनोज सिंह, विपिन सिंह, जय सिंह, पिंटू शर्मा, विजय सिंह, दिनेश महतो, उपेंद्र सिंह समेत सभी सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन