मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मोदक परिवार की ओर से भाव गणेश पूजा का आयोजन Grand Ganesh Puja organized by Modak family

लेखक: प्रकाशित:
मोदक परिवार की ओर से भाव गणेश पूजा का आयोजन Grand Ganesh Puja organized by Modak family


गम्हरिया : कांड्रा, गम्हरिया तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रथम पूज्य देव भगवान गणेश पूजनोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर कई स्थानों पर आकर्षक पंडाल निर्माण कर गणपति की प्रतिमा स्थापित कर पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ उनकी आराधना कर श्रद्घापूर्वक पूजन किया गया। गणेश पूजनोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साहजनक माहौल रहा। कांड्रा बाजार, एसकेजी कॉलोनी, डोकाकुली, गम्हरिया के बोलायडीह, सतवाहिनी, छोटा गम्हरिया, आदर्श नगर में धूमधाम से गणेश पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। वही, निर्मल पथ मार्ग संख्या सात में मोदक समाज की ओर से भव्य पूजनोत्सव का आयोजन किया। इसके आयोजन में विशाल मोदक, वीरेन मोदक, सौमित्र मोदक, रिजु मोदक आदि का प्रमुख योगदान रहा। इस अवसर पर कई पूजा कमेटी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन