मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिला स्तरीय केंद्रीय दुर्गापूजा समिति की बैठक रविवार को District level Central Durga Puja Committee meeting on Sunday

लेखक: प्रकाशित:
जिला स्तरीय केंद्रीय दुर्गापूजा समिति की बैठक रविवार को District level Central Durga Puja Committee meeting on Sunday


आदित्यपुर : संयुक्त केंद्रीय दुर्गापूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक पूर्व विधायक सह समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस मौके पर उन्होंने केंद्रीय कमेटी के महासचिव अंबुज कुमार को पूजा समिति की बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव दिया। तत्पश्चात, सर्वसम्मति से पूजा समिति की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर अंबुज कुमार ने कहा कि आगामी रविवार को जिला स्तरीय केंद्रीय दुर्गापूजा समिति की बैठक आदित्यपुर में आयोजित की जाएगी जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक अरविंद सिंह करेंगे। बताया गया कि आगामी बैठक में दुर्गापूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था, साफ-सफाई समेत सभी पूजा समितियों को प्रशासनिक स्तर पर उपलब्ध कराए जाने वाले सुविधाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की जाएगी और उससे जिला प्रशासन को अवगत कराएगी। उन्होंने सभी पूजा समितियों को आगामी रविवार को आयोजित होने वाली बैठक में भाग लेने की अपील की है। इस बैठक में प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्थान पूजा समिति के संरक्षक अरविंद सिंह, मां भवानी यूथ क्लब पूजा समिति के अध्यक्ष अंबुज कुमार, संयुक्त केंद्रीय दुर्गापूजा समिति के जगदीश नारायण चौबे, समरेंद्र तिवारी, भगवान सिंह, रामाशंकर पांडे, बबुआ मिश्रा, एनके तनेजा, इचागढ़ से प्रदीप घोष आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन