मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

श्री श्री मां भवानी यूथ क्लब दुर्गापूजा समिति की बैठक में धूमधाम से पूजा आयोजन का निर्णय Decision to organize puja with pomp in the meeting of Sri Sri Maa Bhavani Youth Club Durga Puja Committee

लेखक: प्रकाशित:
श्री श्री मां भवानी यूथ क्लब दुर्गापूजा समिति की बैठक में धूमधाम से पूजा आयोजन का निर्णय Decision to organize puja with pomp in the meeting of Sri Sri Maa Bhavani Youth Club Durga Puja Committee


■नई कमेटी गठित, अम्बुज कुमार 17वीं बार बने अध्यक्ष
 आदित्यपुर : श्री श्री मां भवानी यूथ क्लब दुर्गापूजा समिति की एक बैठक बजरंगबली मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में इस वर्ष धूमधाम व भव्य रूप से संपूर्ण वैदिक अनुष्ठान के साथ दुर्गा पूजनोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर पूजा के सफल आयोजन के लिए मां भवानी यूथ क्लब दुर्गापूजा समिति की पुरानी कमेटी को भंग कर नए सिरे से कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी में कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सह समिति के संस्थापक  अंबुज कुमार को 17वीं बार अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा समाजसेवी हरेंद्र तिवारी को चेयरमैन, वीरेंद्र यादव को संयुक्त चेयरमैन तथा प्रभुनाथ प्रसाद को संयोजक चुना गया। इसके अलावा लाइसेंसी प्रवीण पांडे, अजय अग्रवाल, पीएन मौर्य, विनय झा, रमाशंकर पांडे, दयानंद सिंह, निशांत ओझा, उज्जवल पांडे, अमितेश सिंह, अमरनाथ ठाकुर, सरबजीत प्रसाद व राम नारायण यादव को उपाध्यक्ष, सुभाष चंद्र बोस को प्रधान महासचिव, बीके चौरसिया, गोपाल सिंह, पंकज कुमार, सिद्धेश्वर उपाध्याय, विनोद कुमार सिंह, चंद्रभूषण सिंह व रामविचार राय को महासचिव, हरेंद्र गुप्ता, दारा सिंह, कुणाल राय, अभिषेक पांडे, विजय झा, दीपू ठाकुर व लक्ष्मी मिश्रा को सचिव और सुजीत आनंद व रवि अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कमेटी के 
 प्रधान संरक्षक आरके सिन्हा, संरक्षक अजय सिंह, सूरज भदानी, कन्हैया सिंह, रामेश्वर शर्मा, डॉ0 शशि पांडे, डॉ0 अशोक कुमार व डॉ0 बालमुकुंद पैनली होंगे। इस दौरान बुधवार, 06 सितंबर को पूजा पंडाल निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन