मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

श्रीराम पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का हुआ भव्य आयोजन Grand event of Teacher's Day organized in Shriram Public School

लेखक: प्रकाशित:
श्रीराम पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का हुआ भव्य आयोजन Grand event of Teacher's Day organized in Shriram Public School


आदित्यपुर : भाटिया बस्ती स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम पूर्व राष्ट्रपति सह शिक्षाविद डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपने शिक्षकों के साथ गई मनभावक गेम्स खेले जिसका सभी ने काफी लुफ्त उठाया। इस अवसर पर शिक्षक द्वारा केक काट कर वितरण किया गया। साथ ही, छात्र-छात्राओ द्वारा शिक्षकों को उपहार भी प्रदान किया गया। विद्यालय के निदेशक ने सभी शिक्षकों को बधाई दी और उन्हें एक शिक्षक से गुरु बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर विद्यालय की सचिव रिंकी मूनका प्रसाद भी मौजूद रही। कार्यक्रम में स्कूल के कॉउंसलर आशीष पहाड़ी, मो0 समशेर, सविता, नीलम, उषा, शम्पा, सुमित्रा, अर्चना, पूजा, कंचन, ज्योत्सना, लियोनिता, नीतू, शंकर, सुमित, कमलेश समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व बच्चे उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन