मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एसएस+2 उवि गम्हरिया में शिक्षक दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित Many programs organized on Teacher's Day in SS+2 HS Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
एसएस+2 उवि गम्हरिया में शिक्षक दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित Many programs organized on Teacher's Day in SS+2 HS Gamharia


गम्हरिया : राज्य संपोषित+2 उच्च विद्यालय गम्हरिया में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी जीतेन्द्र कुमार सिन्हा द्वारा महान शिक्षाविद सह पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात, विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं द्वारा उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर अपने सम्बोधन में डीईओ जितेंद्र सिन्हा ने बच्चों से उनके जीवन से सीख लेने और उनके बताए मार्ग पर चलने को कहा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिठाई लाल यादव ने कहा कि शिक्षक समाज के आइना होते हैं। उसे समाज में लोग अच्छे इंसान और ईश्वर के रूप में देखते हैं। इसलिए उन्हें अच्छा आचरण करना चाहिए। इस मौके पर आयोजित सेमिनार में छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विचार रखते हुए सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया। उनके द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की गई। साथ ही, शिक्षकों के बीच संगीत प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन कर शिक्षकों और बच्चों को इससे दूर रहने की अपील भी की गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा शिक्षक -शिक्षिकाओं को उपहार प्रदान कर उन्हें सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर संजय कुमार सिंह, अश्विनी कुमार, विश्वजीत दत्ता, इंदु प्रसाद, पुष्कर सुमन, छवि रानी महतो, आशीष कुमार रवि समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन