मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

यूसील की तुम्मा पल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट की महिला क्लब की डांडिया डांस ने मचाया धमाल Dandiya dance of women's club of UCIL's Tumma Palli Uranium Project created a stir

लेखक: प्रकाशित:
यूसील की तुम्मा पल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट की महिला क्लब की डांडिया डांस ने मचाया धमाल Dandiya dance of women's club of UCIL's Tumma Palli Uranium Project created a stir


जादूगोड़ा : यूसील की तुम्मा पल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट इकाई में आयोजित गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन बुधवार को यूसील महिला क्लब की ओर से भव्य डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। महिलाओं द्वारा प्रस्तुत डांडिया से सभी श्रोता काफी प्रभावित हुए। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित कंपनी के महाप्रबंधक एसएस राव और सुमन सरकार ने विगत कुछ हफ्तों से कोरियोग्राफी में महिला क्लब की सदस्यों द्वारा किए गए कड़ी मेहनत के लिए उनकी सराहना की। कार्यक्रम के अंत में महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग सेवाएँ) एमएस राव ने चंदना, प्रभा, स्वर्णा राजू, स्वर्णा राव, जमुना, जयश्री, सेल्वी, गौतमी, अंजलि आदि को सर्वश्रेष्ठ रंगोली प्रतियोगिता के लिए पुरुस्कृत किया। इसी तरह बच्चों द्वारा सुन्दर समूह एवं एकल नृत्य में छोटे-छोटे बच्चो में दृष्टि दास, दिव्या शर्मा, एंजल, देवांश, अमृता, साक्षीता, तनुश्री, कृतिका, कनीश आदि ने मंच पर अपनी कला का प्रदर्शनी की जिसकी खूब सराहना हुई। इस मौके पर विपिन कुमार शर्मा व गोपी नाथ दास ने मधुर गीतों से महफिल में समां बांध दी। इस दौरान लक्ष्मी रंगाई द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता का भी सभी लोगों ने आनंद उठाया।कार्यक्रम में टीसीएस रेड्डी, रवि, एच. यशवंत, किशोर भगत, एनवीवीएस बाबू, भद्रोदास, एसके शर्मा, सूर्यभानु, पी.श्रीहर्ष, तारक, मथिवनन, हेमाबिंदु, गणेश, कुमार स्वामी, श्रीकांत आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन