मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

24 सितंबर से शुरू होगा वृक्षारोपण अभियान पार्ट-2 अभियान- पुरेंद्र Tree plantation campaign part-2 campaign will start from 24th September- Purendra

लेखक: प्रकाशित:
24 सितंबर से शुरू होगा वृक्षारोपण अभियान पार्ट-2 अभियान- पुरेंद्र Tree plantation campaign part-2 campaign will start from 24th September- Purendra


आदित्यपुर : आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति आगामी 24 सितंबर से वृक्षारोपण अभियान, पार्ट- 2 का शुभारंभ करेगी। इस दौरान सर्वप्रथम आदित्यपुर ननि अंतर्गत वार्ड 9 एवं 10 स्थित मीरूडीह मे आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति एवं हरिनगर राधे- कृष्ण मंदिर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में लोहे की जाली सहित 20 पौधे लगाए जाएंगे। यह जानकारी आदित्यपुर ननि के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर दी। उन्होंने बताया कि इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी उर्फ टुन्नू चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह अस्सिटेंट सेक्रेट्री नितेश राज आदि उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति द्वारा जन सहयोग से वृक्षारोपण अभियान पार्ट- 2 के तहत आदित्यपुर नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में 200 से ज्यादा लोहे की जाली सहित पौधे लगाए जाएंगे। बीते वर्ष भी वृक्षारोपण अभियान के तहत संस्था द्वारा बनता नगर, उत्तमडीह, न्यू कॉलोनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय आदित्यपुर, गायत्री नगर, बाबा आश्रम, रोड नंबर- 7 मैदान सहित अन्य स्थानों पर करीब 200 पौधे लोहे की जाली सहित लगाए गए थे। प्रेस वार्ता में हरिनगर राधे- कृष्ण मंदिर विकास समिति के प्रभाष कुमार झा, मुकेश कुमार गिरी, रामबाबू मूनडैया, सूरजभान पाल आदि भी शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन