मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक संपन्न District Development Coordination Committee meeting concluded under the chairmanship of DDC

लेखक: प्रकाशित:
उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक संपन्न District Development Coordination Committee meeting concluded under the chairmanship of DDC


सरायकेला : जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए लंबित योजनाओं में प्रगति लाने, योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने तथा शत प्रतिशत सुयोग्य लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रखंडवार समीक्षा कर बिरसा हरित ग्राम योजना के प्रथम एवं द्वितीय चरण अंतर्गत पिट फीडिंग एवं फलदार वृक्षारोपण कार्य में प्रगति लाने, प्रत्येक पंचायत में पांच से अधिक योजनाएं संचालित कर मानव दिवस सृजन में वृद्धि लाने तथा ग्राम सभा के माध्यम से ही विभिन्न योजनाओं का चयन करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना की समीक्षा करते हुए डीडीसी ने 'अब ना रहे कोई आवास अधूरा-चलो करें आवास पूरा' अभियान के तहत कार्य योजना निर्धारित कर अधिक से अधिक लंबित आवास को पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस मौके पर उनके द्वारा जेएसएलपीएस अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा कर एसएचजी की संख्या बढ़ाने और विभिन्न योजनाओं के तहत प्रतिशत योग्य लाभुकों को लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई के साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी बीपीएम, बीपीओ और अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन