मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सीएचसी गम्हरिया में आयोजित प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ Crowd of villagers gathered in the block level health fair organized at CHC Gamharia.

लेखक: प्रकाशित:
सीएचसी गम्हरिया में आयोजित प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ Crowd of villagers gathered in the block level health fair organized at CHC Gamharia.


गम्हरिया: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में शुक्रवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इसका उदघाटन मुख्य रूप से उपस्थित 20 सूत्री समन्वय समिति के प्रखंड अध्यक्ष सीके गोराई तथा स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ0 प्रमिला कुमारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के संकल्पित है। इसके लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के हर तबके के लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया करा रही है। उन्होंने लोगों से इस स्वास्थ्य मेला से लाभ उठाने की अपील किया। इस मौके पर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ0 प्रमिला कुमारी ने बताया कि इस मेले में विभिन्न रोगों से सम्बंधित 22 स्टाल लगाए गए है जहां द्वारा रोगियों  को विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। इस मौके पर चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले चिकित्साकर्मियों, सहियाओं एवं पदाधिकारीयों को पुरस्कृत भी किया गया। साथ ही, फाइलेरिया रोगियों के बीच फाइलेरिया किट का वितरण किया गया। स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक डॉ0 नेहा कुमारी, डॉ0 प्रभा कुमारी, डॉ0 भारती कुमारी, मलेरिया निरीक्षक संतोष कुमार साहू,बीबीएम आतेश कुमार, डीपीएम निर्मल दास, अरुण दया, आशुतोष राज, सुजीत कुमार, अमलगम स्टील के निकेश सिंह समेत सभी चिकित्साकर्मी, आंगनबाड़ी सेविकाएं और सहायिकाएं उपस्थित थी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन