मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई हेतु डीसी से दिया आवश्यक दिशा निर्देश Necessary guidelines given by DC for action on applications received in weekly public meeting program

लेखक: प्रकाशित:
साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई हेतु डीसी से दिया आवश्यक दिशा निर्देश Necessary guidelines given by DC for action on applications received in weekly public meeting program


सरायकेला : समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं को लेकर आए लोगो से उपायुक्त रविशंकर शुक्ला क्रमवार मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित प्राप्त आवेदनों का ऑन द स्पॉट निराकरण किया गया, वहीं अन्य शिकायतों से सम्बन्धित प्राप्त आवेदन को उन्होंने सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारियो को हस्तांतरित कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य रूप से भूमि सम्बन्धित मामले, गम्हरिया प्रखंड के टेंटोपोसी (शिव शक्ति महिला समिति) द्वारा अगस्त माह का राशन वितरण नहीं करने, आदित्यपुर के मां राधिका महिला समिति पीडीएस दुकान द्वारा मनमानी करने, कुकड़ू अंचल कार्यालय का ऑनलाइन रसीद काटने तथा पंजी दो में नाम जोड़ने, केजिबिवी कुकड़ू में छात्राओं के चयन में अनियमितता बरतने, समग्र शिक्षा अभियान में अनियमितता बरतने, श्रीनाथ विश्वविद्यालय में वंचित छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्रदान कराने, ईचागढ़ प्रखंड के गोरांगकोचा पंचायत में राशन डीलर द्वारा जुलाई से सितंबर माह का राशन वितरण नहीं करने समेत कई अन्य आवेदन प्राप्त हुए। इस मौके पर नगर पंचायत क्षेत्र सरायकेला से चंद्रशेखर दत्त के द्वारा आवेदन के माध्यम से उपायुक्त को जानकारी दी गई कि उनकी पत्नी अनिता देवी की किडनी खराब होने की स्थिति में चिकित्सकों के निर्देशानुसार किडनी ट्रांसप्लांट की आवश्यकता है, उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभ प्रदान करने का आग्रह किया गया। इस मामले में डीसी ने जिला सिविल सर्जन को आवेदन हस्तांतरित करते हुए यथाशीघ्र मामले पर संज्ञान लेकर नियमानुसार लाभुक को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना एवं योजनाओं के लाभ प्रदान कर जिला मुख्यालय को सूचित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी नंदन उपाध्याय भी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन