मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

स्नातक स्तरीय जेएसएससी की परीक्षाओं में निर्णायक साबित होगी यह पुस्तक : डाॅ0 गजाधर महतो This book will prove decisive in graduate level JSSC examinations: Dr. Gajadhar Mahato

लेखक: प्रकाशित:
स्नातक स्तरीय जेएसएससी की परीक्षाओं में निर्णायक साबित होगी यह पुस्तक : डाॅ0 गजाधर महतो  This book will prove decisive in graduate level JSSC examinations: Dr. Gajadhar Mahato


◆खोरठा माॅडल प्रैक्टिस सेट साहित्य एवं व्याकरण पत्र-2 का हुआ लोकापर्ण
भुरकुंडा(रामगढ़) : बिरसा चौक भुरकुंडा स्थित एंगलाइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में गुरूवार को खोरठा में प्रथम पीएचडी धारक डॉ0 गजाधर महतो प्रभाकर द्वारा लिखित जेएसएससी स्नात्तक स्त्तरीय परीक्षा के नवीनतम पाठ्यक्रम पर आधारित खोरठा माॅडल प्रैक्टिस सेट साहित्य एवं व्याकरण पत्र-2 का लोकार्पण किया गया। खोरठा माॅडल प्रैक्टिस सेट का लोकार्पण करते हुए डॉ0 गजाधर महतो प्रभाकर ने कहा कि झारखंड में प्रतियोगिता परीक्षाओं में अनिवार्य विषय के रूप में खोरठा और अन्य स्थानीय भाषाओं का भारी महत्त्व है। उन्होंने कहा कि बदलते भारत में स्थानीय भाषाओं की जानकारी प्रशासनिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। प्रस्तुत पुस्तक इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर लिखी गई है। उन्होंने बताया कि सचिवालय, नगरपालिका, औद्योगिक प्रशिक्षण, सहायक आचार्य परीक्षा (कक्षा 6 से 8 तक) एवं अन्य स्नात्तक स्तरीय परीक्षा के लिए यह मॉडल प्रैक्टिस सेट पत्र-2 सामान्य रूप से उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि स्नातक स्तरीय जेएसएससी की आगामी परीक्षाओं में यह पुस्तक निर्णायक साबित होगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य विजयंत कुमार एवं पूर्व प्राचार्य अशोक मिश्रा ने कहा कि हमलोगों के लिए यह बड़ी गर्व की बात है कि हमारे बीच के शिक्षक डाॅ0 गजाधर महतो द्वारा लिखित माॅडल प्रैक्टिस सेट साहित्य एवं व्याकरण पत्र-2 का विमोचन हुआ है। यह पुस्तक विद्यार्थियों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगी। इस मौके पर एंगलाइज विद्यालय के प्राचार्य विजयंत कुमार, महात्मा गांधी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक कैलाश राम, पूर्व प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र, शिक्षक अनुराग कुमार, जय किशोर प्रसाद महतो, गौरव कुमार, कंचन सोनी, सूरजदेव सिंह, मोहनलाल बेदिया सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन