मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन Awareness program organized under Nutrition Month at Gamharia Block Headquarters

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन Awareness program organized under Nutrition Month at Gamharia Block Headquarters


गम्हरिया : बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में पोषण माह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ सह बीडीओ गिरेन्द्र टूटी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पोषण माह का प्राथमिक उद्देश्य उन प्रथाओं को बढ़ावा देना है जो बीमारियों और कुपोषण की समस्या का समाधान कर व्यक्तियों के स्वास्थ्य, कल्याण तथा प्रतिरक्षा में सुधार करती है। उन्होंने उपस्थित कर्मियों से पूरे माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने को कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीडीपीओ ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 1 सितंबर से 30 सितंबर पोषण माह का आयोजन किया जाता है। इसके तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविका द्वारा उनके पोषक क्षेत्र की गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को कुपोषण से बचाने हेतु कई तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर उन्होंने कुपोषण को दूर करने के उपायों के संबंध में कई जानकारियां दी। कार्यक्रम को स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ0 प्रमिला कुमारी ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख अनिता बेसरा, ज़िप सदस्य पिंकी मण्डल, शम्भू मण्डल, पंसस अमरेश गोस्वामी समेत सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं, आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाएं उपस्थित थी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन