मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स में तीन दिवसीय ईआरटी प्रशिक्षण सम्पन्न Three day ERT training completed at Tata Steel Long Products

लेखक: प्रकाशित:
टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स में तीन दिवसीय ईआरटी प्रशिक्षण सम्पन्न Three day ERT training completed at Tata Steel Long Products


गम्हरिया : टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स लिमिटेड कम्पनी परिसर में किसी भी आपातकाल स्थिति में कर्मचारियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और आपसी सहभागिता के लिए आयोजित दूसरे बैच का ईआरटी प्रशिक्षण मंगलवार को सम्पन्न हुआ। तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के तीसरे दिन एल एंड डी सेंटर में आयोजित प्रशिक्षण में टाटा स्टील के डिजास्टर मैंनेजमेंट कॉम्पीटेंसी नेटवर्क टीम ने भी सहयोग दिया। घटनास्थल पर विशेषज्ञ टीम के पहुंचने तक आपात स्थिति से धैर्यपूर्वक निपटने की कर्मचारियों की दक्षता में विकास करना प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य था। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन, अग्निशमन, प्राथमिक चिकित्सा और सीपीआर के बारे में बताया गया एवं व्यवहारिक ज्ञान दिया गया।टीएसएलपीएल कम्पनी के विभिन्न विभागों के कुल 26 कर्मचारी और टाटा ग्रोथ शॉप के चार कर्मचारी इस प्रशिक्षण सत्र में शामिल थे। प्रशिक्षण के उद्घाटन और समापन सत्र में सप्लाई चेन मेनेजमेंट सह आईबीएमडी के वरीय महाप्रबंधक सुब्रत बसाक और सीएसएचई एंड सस्टेनेब्लीटी के वरीय महाप्रबंधक विलास गायकवाड मुख्य अतिथि थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन