मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नीमडीह स्टेशन से झिमड़ी गांव तक बन रहे पीसीसी सड़क में घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप, जांच की मांग Allegation of using substandard material in the PCC road being built from Neemdih station to Jhimdi village

लेखक: प्रकाशित:
नीमडीह स्टेशन से झिमड़ी गांव तक बन रहे पीसीसी सड़क में घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप, जांच की मांग Allegation of using substandard material in the PCC road being built from Neemdih station to Jhimdi village


चांडिल: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह रेलवे स्टेशन से झीमड़ी गांव तक रेल विभाग की ओर से करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित सड़क का संवेदक द्वारा गुणवत्तापूर्ण निर्माण नहीं किए जाने का ज़िप सदस्य असित पातर समेत स्थानीय मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और ग्रामीणों ने विरोध किया है। बताया गया है कि रांची के मां भवानी कंस्ट्रक्शन द्वारा इसका निर्माण कराया जा रहा है जिसके संवेदक सुधांशु शर्मा है। उनके द्वारा झीमरी रेल पुलिया से झीमरी गांव तक रेलवे लाइन के दोनों तरफ पीसीसी सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। किन्तु उसमें मिट्टीयुक्त बालू व मिट्टीयुक्त गिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है। इसके अलावा पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में मशीन का उपयोग नहीं करके उसे मजदूरों द्वारा करायया जा रहा है।साथ ही, उन मजदूरों के मजदूरी का भुगतान भी सरकारी दर पर नहीं किया जा रहा है। बताया गया है कि उक्त सड़क निर्माण कार्य मे लगी महिला श्रमिको को 200 रुपए और पुरुष श्रमिक को  मात्र 250/- रुपए मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है। सड़क निर्माण के समय भी कार्यस्थल पर रेलवे विभाग का अभियंता मौजूद नहीं रहता है। इस जिस कारण संवेदक द्वारा मनमाने ढंग से घटिया कार्य कराया जा रहा है जिससे सरकारी राशि का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने रेल प्रशासन से इसकी जांच कर मामले की जांच कर गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण कराने की मांग किया है।।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन