मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया की 36 चयनित बालिकाएं रांची में आयोजित सीआईएससीई के प्रांतीय खो-खो टूर्नामेंट में ले रही हिस्सा 36 selected girls of Gamharia are taking part in CISCE provincial Kho-Kho tournament organized in Ranchi

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया की 36 चयनित बालिकाएं रांची में आयोजित सीआईएससीई के प्रांतीय खो-खो टूर्नामेंट में ले रही हिस्सा 36 selected girls of Gamharia are taking part in CISCE provincial Kho-Kho tournament organized in Ranchi



गम्हरिया : सीआईएससीई द्वारा रांची स्थित सेंट जॉन्स में एक सितंबर से प्रारम्भ हो रहे बालिका वर्ग के अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 प्रान्त स्तरीय खो-खो टूर्नामेंट में सरायकेला-खरसावां जिले की टीम भी भाग ले रही है. बीते गुरुवार को टीम के खिलाड़ी रांची के लिए रवाना हुए. इस बाबत जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अंतर्राष्ट्रीय रेफरी सुरेश चौधरी ने बताया कि विगत दिनों सीआईएससीई बोर्ड की ओर से बालिका वर्ग के जोनल खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. उसमे तीनों वर्गों से प्रत्येक टीम के लिए 12-12 खिलाड़ियों का चयन किया गया था. चयन होने के पश्चात सभी खिलाड़ियों को उक्त टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं प्रदान कर रवाना किया गया. इस दो दिवसीय टूर्नामेंट का समापन शनिवार, दो सितंबर को होगा. उन खिलाड़ियों के साथ कोच के रूप में तूलिका व अरंघम भट्टाचार्य तथा बतौर मैनेजर सायमानी भी शामिल थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन