मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

युवक की पिटाई से आक्रोशित ग्रामीणों ने रखा हाता-ओड़िसा मार्ग दो घंटे जाम Angered by the beating of the youth, the villagers blocked the Hata-Odisha road for two hours

लेखक: प्रकाशित:
युवक की पिटाई से आक्रोशित ग्रामीणों ने रखा हाता-ओड़िसा मार्ग दो घंटे जाम Angered by the beating of the youth, the villagers blocked the Hata-Odisha road for two hours

घायल युवक सूरज सरदार
सड़क जाम कर बैठे ग्रामीण
पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दी पोखर पेट्रोल पंप के समीप बीते गुरुवार को सूरज सरदार नामक 20 वर्षीय युवक के साथ 15-20 युवकों द्वारा मारपीट की गई जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया. घटना में सूरज सरदार को कई जगह चोटें आई है. इस मामले को लेकर हल्दीपोखर भलाईडीह के सैकड़ों पुरुष और महिलाओं द्वारा हाता- उड़ीसा मार्ग जाम कर दिया गया. ग्रामीणों द्वारा दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की गई. ग्रामीणों द्वारा रात्रि में करीब दो घंटे तक उक्त नेशनल हाईवे को जाम कर दिए जाने से वाहनों का आवागमन बाधित हो गया. इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस जामस्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. उन्होंने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन लोगों को दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया. घटना के संबंध में सूरज सरदार ने बताया कि गुरुवार को शाम करीब पाँच बजे वह बाइक से पेट्रोल भरने के हल्दीपोखर बोर्ड मध्य विद्यालय के समीप स्थित पेट्रोल पंप गया हुआ था. इसी दौरान जिला परिषद सूरज मंडल का भाई सागर मंडल, श्यामल मंडल, कर्ण सरदार, शंकर गोप समेत उसके 15-20 साथियो ने घेरकर बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी जिससे उसके कान से खून बहने लगा. मारपीट कर सभी चलते बने। इसके बाद वे अपने घर किसी प्रकार पहुंचे और परिजनों व अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन