मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चांडिल के रंगाटांड़ में चल रहे अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का एसपी ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार SP exposed illegal mini liquor factory running in Chandil's Rangataand, two arrested

लेखक: प्रकाशित:
चांडिल के रंगाटांड़ में चल रहे अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का एसपी ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार SP exposed illegal mini liquor factory running in Chandil's Rangataand, two arrested


चांडिल : बीते बुधवार की रात पुलिस द्वारा किए गए मिनी शराब फैक्ट्री उद्भेदन मामले का गुरुवार को जिले के आरक्षी अधीक्षक डॉ0 बिमल कुमार ने एक प्रेस वार्ता कर खुलासा किया है. उक्त मामले के सम्बंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें टाटा- रांची मुख्य मार्ग पर एनएच- 33 आसनबनी के पास किसी बाउंड्री के अंदर अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिली थी. उसके बाद चांडिल एसडीपीओ संजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा दलबल के साथ छापेमारी कर सघन जांच अभियान शुरू किया. इसी क्रम में एनएच-33 के कांदरबेड़ा के पास हाथी अंडरपास के दक्षिण में एनएच 33 से दक्षिण स्थित रंगाटांड गांव में एक नया बाउंड्री युक्त स्थान में सुरंग बनाकर गुप्त तरीके से अवैध शराब बनाने का मिनी फैक्ट्री पाया गया, उसकी गहराई से सघन तलाशी लेने पर वहां भारी मात्रा में निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब एवं निर्माण के सामग्री बरामद हुआ. उन्होंने बताया कि इस दौरान वहां से राजेश कुमार और सोनू कुंमार नामक दो लोगों को हिरासत में लिया गया. एसपी ने बताया कि राजेश कुमार बिहार के भोजपुर जिला के सिकराहट्टा थाना अंतर्गत पनवारी गांव का रहने वाला है, जबकि सोनू कुमार जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइयांडीह का रहने वाला है. पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। छापेमारी टीम में एसडीपीओ के साथ   चांडिल थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर, पुलिस अवर निरीक्षक जय प्रकाश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक बालेश्वर पासवान, विशेश्वर कुमार समेत कई सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन