मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टाटा स्टील और ट्यूब डिवीजन के कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस देने पर बनी सहमति Consensus reached on giving 20 percent bonus to Tata Steel and Tube Division employees

लेखक: प्रकाशित:
टाटा स्टील और ट्यूब डिवीजन के कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस देने पर बनी सहमति Consensus reached on giving 20 percent bonus to Tata Steel and Tube Division employees


■कर्मचारियों को अधिकतम 4,61,019 और न्यूनतम 42,561 रुपए मिलेंगे बोनस, 11 सितंबर को खाते में आ जाएगी राशि
जमशेदपुर : सोमवार को टाटा स्टील के सीईओ सह प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन के साथ टाटा वर्कर्स यूनियन के सदस्यों की सम्पन्न हुई वार्ता के बाद कर्मचारियों को इस वर्ष 20 प्रतिशत बोनस देने पर सहमति बनी. बैठक के दौरान यूनियन नेताओं द्वारा प्रबंधन पर दबाव बनाए जाने के बाद प्रबंधन द्वारा 20 फीसदी बोनस देने का निर्णय लिया गया है. ज्ञात हो कि इससे  पूर्व प्रबंधन की ओर से 19 प्रतिशत बोनस देने पर सहमति व्यक्त की गई थी. टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन ने सोमवार को बोनस समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद इसकी घोषणा किया. उक्त घोषणा के तहत जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील और ट्यूब डिवीजन के कर्मचारियों को अब 20 प्रतिशत बोनस मिलेगा। बताया गया है कि बोनस की राशि आगामी 11सितंबर को कर्मचारियों के खाते में आ जाएगी. उक्त समझौता पत्र पर टाटा स्टील के एमडी और यूनियन के पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए। समझौते के अनुसार, कर्मचारियों को
11 हजार 676 कर्मियों में बंटेगा 186.51 करोड़ रुपए
समझौते के मुताबिक, इस बार 11,676 कर्मचारियों को बोनस मिलेगा. इसमे टाटा स्टील और ट्यूब डिवीजन के कर्मचारियों को 186.51 करोड़ रुपए बोनस मिलेंगे. एक कर्मचारी को औसतन 1,59,738 रुपए बोनस मिलेगा. फुल अटेंडेंस वाले एनएस सीरीज के कर्मचारियों को न्यूनतम 42,561 रुपए बोनस मिलेगा. वहीं, एक्चुअल अटेंडेंस वाले एनएस सीरीज के कर्मचारियों को अधिकतम 1,21,718 रुपए बोनस मिलेंगे जबकि ओल्ड सीरिज के कर्मचारियों को अधिकतम 4,61,019 रुपए बोनस के रूप में प्राप्त होगा. 20 प्रतिशत बोनस पर सहमति बनने से कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है. इधर, बेहतर बोनस समझौता करने के लिए टाटा स्टील के कर्मचारियों और कमेटी के सदस्यों द्वारा यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु का जोरदार स्वागत किया गया.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन