मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सिंहभूम सेंट्रल चित्रगुप्त पूजा समिति की बैठक में धूमधाम से चित्रगुप्त आयोजित करने का निर्णय, राजीव रंजन बने अध्यक्ष Decision to organize Chitragupta with pomp in the meeting of Singhbhum Central Chitragupta Puja Committee

लेखक: प्रकाशित:
सिंहभूम सेंट्रल चित्रगुप्त पूजा समिति की बैठक में धूमधाम से चित्रगुप्त आयोजित करने का निर्णय, राजीव रंजन बने अध्यक्ष Decision to organize Chitragupta with pomp in the meeting of Singhbhum Central Chitragupta Puja Committee


आदित्यपुर : सिंहभूम सेंट्रल चित्रगुप्त पूजा समिति के सक्रिय सदस्यों की एक बैठक आदित्यपुर स्थित राजीव कुमार वर्मा (कुक्कू जी) के आवास पर संपन्न हुई. बैठक में आगामी 15 नवंबर को धूमधाम से चित्रगुप्त पूजनोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक का शुभारंभ आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की तस्वीर पर माल्यार्पण कर तथा आरती वंदन कर किया गया. तत्पश्चात पूजा समिति के वरिष्ठ सदस्य एसएन सिन्हा, बीबी सहाय एवं सुमन कुमार के विगत दिनों आकस्मिक निधन हो जाने पर उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई. इस मौके पर उपस्थित समिति के संरक्षक आरएन प्रसाद (इंद्रदेव जी) ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक के आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. इस मौके पर सर्वसम्मति से आगामी 15 नवंबर'2023 को प्रातः 10 बजे चित्रगुप्त पूजा तथा सांय 7:30 बजे से पारिवारिक मिलन सह भोज का आयोजन पूजा स्थल पर करने का निर्णय लिया गया. इस दौरान विगत वर्ष हुए आमदनी एवं खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया तथा आगामी पूजा के लिए बजट तैयार किया गया. बैठक की अध्यक्षता संरक्षक डॉ0 एसबीएल सक्सेना ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से आगामी सत्र के लिए लायंस क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सह आदित्यपुर स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजीव रंजन (मुन्ना जी) को पूजा समिति के अध्यक्ष पद पर मनोनयन का निर्णय लिया गया. बैठक में आरएन प्रसाद, डॉ0 एसबीएल सक्सेना, राजीव कुमार वर्मा, राजीव रंजन, मनोज सिन्हा, पंकज श्रीवास्तव, सदाशिव सिन्हा, राकेश कुमार, अतुल आकाश, कौशल किरण समेत कई सक्रिय सदस्य उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन