मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ईचागढ़ थाना क्षेत्र में तलाशी के दौरान ट्रक से 40 किग्रा डोडा व नकद बरामद, चालक गिरफ्तार During search in Ichagarh police station area, 40 kg of doda and cash recovered from the truck.

लेखक: प्रकाशित:
ईचागढ़ थाना क्षेत्र में तलाशी के दौरान ट्रक से 40 किग्रा डोडा व नकद बरामद, चालक गिरफ्तार During search in Ichagarh police station area, 40 kg of doda and cash recovered from the truck.


सरायकेला :  जिले के ईचागढ़ थाना पुलिस ने रंगामाटी-सिल्ली मार्ग पर जांच अभियान के दौरान एक ट्रक संख्या पीबी13एआर/1196 से 40किग्रा डोडा और 41,850 रुपए नकद बरामद किया है. पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए चालक पंजाब के लुधियाना निवासी राजू को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के बाद चालक राजू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस बावत एसपी डॉ0 विमल कुमार ने बताया कि पुलिस को  व्हाट्सअप पर गुप्त सूचना मिली कि पंजाब नंबर की एक ट्रक में स्क्रैप की आड़ में डोडा का अवैध व्यापार हो रहा है. उस सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया. उक्त टीम द्वारा ट्रक को मिलन चौक की ओर जाने के क्रम में रोका गया. पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि वह मालवा रोड लाइन ट्रांस्पोर्ट से स्क्रैप लोड कर पंजाब ले जा रहा है. तत्पश्चात, पुलिस द्वारा उक्त ट्रक की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान ट्रक के टूल बॉक्स से डोडा की बरामदगी की गई.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन