मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सत्य परेशान हो सकता है परंतु पराजित नहीं- अम्बुज कुमार Truth can be troubled but not defeated

लेखक: प्रकाशित:
सत्य परेशान हो सकता है परंतु पराजित नहीं- अम्बुज कुमार Truth can be troubled but not defeated

आदित्यपुर: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा निचली अदालत द्वारा प्रदत्त सजा को निरस्त करने के फैसले से देशभर में आम जनों में हर्ष व्याप्त है. इस फैसले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी खुशी का माहौल देखा जा रहा है. इसी क्रम में सरायकेला जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रभात रंजन छोटू के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा आदित्यपुर में  विजय उत्सव मनाते हुए 21 किलो लड्डू वितरण किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अपने फैसले में सत्य निष्ठा की लड़ाई लड़ने वाले राहुल गांधी के पक्ष में निर्णय देकर करोड़ों देशवासियों के लिए न्याय की उम्मीद को जिंदा रखने का काम किया है. कहा कि न्यायपालिका के फैसले में सत्य परेशान हो सकता है परंतु पराजित नहीं. उन्होंने कहा कि इस फैसले से देशवासियों की मुखर आवाज बुलन्द कर जनमानस के लिए लड़ाई लड़ने वाले राहुल गांधी समेत उन तमाम लोगों को बल मिलेगा जो गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार एवं देश में आए दिन हो रहे मॉब लिंचिंग, बलात्कार आदि जैसी घटनाओं के खिलाफ आवाज मुखर करते हैं. इस कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी परितोष सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्रीराम ठाकुर, जगदीश नारायण चौबे, कांग्रेस सेवादल के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार मुन्ना, प्रदेश सचिव राणा सिंह, जिला महासचिव खिरोद सरदार, प्रदेश सचिव सुरेशधारी, जिला कोषाध्यक्ष सिद्धेश्वर उपाध्याय, रमाशंकर पांडे, कुणाल राय, समरेंद्र नाथ तिवारी, रिजवान खान, रेहान खान, जमील अशरफ बब्बन, अवधेश सिंह, अरुण पांडे, मिसर बनसरिया, संगीता प्रधान, संदीप गोप, रमेश बलमुचु, गौरी शंकर राय, प्रकाश मंडल, प्रकाश राजू, मुकेश श्रीवास्तव समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन