मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चांडिल के कांदरबेड़ा में हुई सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र समेत एक युवती की मौत, एक युवक का चल रहा इलाज BJP leader Basco Besra's son including a girl died in a road accident

लेखक: प्रकाशित:
चांडिल के कांदरबेड़ा में हुई सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र समेत एक युवती की मौत, एक युवक का चल रहा इलाज  BJP leader Basco Besra's son including a girl died in a road accident

Update news

चांडिल: चांडिल थाना अंतर्गत कांदरबेड़ा चौक के पास शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गए. मौके पर मौजूद हाइवे पेट्रोलिंग द्वारा सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. जबकि दो घायलों को टीएमएच रेफर किया गया. टीएमएच ले जाने के दौरान युवती की भी मौत हो गई, वहीं एक का इलाज चल रहा है. मृतकों में भाजपा नेता बास्को बेसरा का पुत्र अनमोल बेसरा और डिमना वसुंधरा इस्टेट निवासी अनन्या वर्मा (15) शामिल है. वहीं घायल डिमना रोड बी. चौधरी मधुसुदन कॉम्प्लेक्स निवासी युवराज सिंह (20) का इलाज टीएमएच में चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, सभी चांडिल की ओर से आ रहे थे. कांदरबेड़ा चौक के पास स्कॉर्पियो घुमाने के क्रम में कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकरा गई. ट्रक से टकराने के बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी एक ट्रेलर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन