मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर मानगो पुल पर आत्महत्या करने पहुंची महिला Woman reached to commit suicide on Mango bridge

लेखक: प्रकाशित:
ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर मानगो पुल पर आत्महत्या करने पहुंची महिला Woman reached to commit suicide on Mango bridge

जमशेदपुर: जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना बस्ती निवासी उषा मंडल नामक महिला ससुराल पक्षों की प्रताड़ना से तंग आकर शुक्रवार को मानगो पुल पर आत्महत्या करने पहुंची. हालांकि, इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उसे आत्महत्या करने से बचा लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उषा को समझा बुझाकर थाना ले गई. पूछताछ के क्रम में महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है और डिमना बस्ती निवासी संदीप मछुआ के साथ बीते चार साल से लिव इन में रह रही थी. संदीप द्वारा शादी से इंकार करने पर उसने दो माह पहले उलीडीह थाना में मामला दर्ज कराया था जिसके बाद साकची शीतला मंदिर में संदीप ने उसके साथ शादी की. अब संदीप उसे प्रताड़ित कर रहा है जिससे तंग आकर वह आत्महत्या करने पहुंची थी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन