मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शिविर का आयोजन कल से Seven-day Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yagya from tomorrow in Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शिविर का आयोजन कल से Seven-day Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yagya from tomorrow in Gamharia

गम्हरिया : विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी की ओर से आगामी गुरुवार, 31अगस्त से सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जाएगा. गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक के समीप स्थित श्री शिव-पार्वती जगरधात्री मन्दिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान की तैयारी जोर शोर से की जा रही है. इस सम्बंध में जानकारी देते हुए विहिप जिलाध्यक्ष राजू चौधरी ने बताया कि इस मौके पर कथावाचक के रूप में वृंदावन के प्रसिद्ध अनुपानन्द महाराज को आमंत्रित किया गया है जो प्रतिदिन संध्या चार बजे से रात्रि आठ बजे तक प्रवचन देंगे. उन्होंने बताया कि इसका शुभारंभ 31 अगस्त को कलश यात्रा के साथ की जाएगी जो प्रातः दस बजे से शुरू होगी. बताया कि इसकी तैयारी में अजय मिश्रा, मिथिलेश महतो, संजय चौधरी, शीतल प्रसाद, उमाकांत महतो आदि दिन-रात लगे हैं.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन