मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पोटका में गरीबों को नहीं मिला जुलाई माह का राशन The poor did not get ration for the month of July in Potka

लेखक: प्रकाशित:
पोटका में गरीबों को नहीं मिला जुलाई माह का राशन The poor did not get ration for the month of July in Potka



◆आक्रोशित ग्रामीणों ने रैली निकाल कर किया उग्र प्रदर्शन
पोटका : एक ओर जहां अगस्त' 2023 का राशन नहीं गरीब राशन कार्डधारीयों को नहीं दिए जाने से उनके समक्ष गम्भीर समस्या उत्पन्न हो गई है, वहीं पोटका प्रखंड के कुलडीहा पंचायत के सभी राशन दुकानदारों द्वारा जुलाई माह का राशन भी कालाबाजारी कर दिया गया है. इससे कार्डधारियों में रोष व्याप्त है. इससे आक्रोशित कार्डधारीयों द्वारा भाजपा नेता उपेंद्र नाथ सरदार एवं होपना महाली के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अनाज के कालाबाजारी के खिलाफ रैली निकाल कर प्रखंड कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की. इस दौरान उन्होंने उपायुक्त के नाम लिखित मांग पत्र के माध्यम से राशन दुकानदार माँ सरस्वती महिला समिति, सगेन महिला समिति तथा एक अन्य जन वितरण प्रणाली के दुकानदार पर कारवाई की मांग की. ग्रामीणों ने बताया कि एक तरफ अगस्त महीने का राशन नहीं मिला है, वहीं दूसरी और दुकानदारों द्वारा उन्हें जुलाई माह का राशन भी उन्हें अबतक नहीं दिया गया है. बताया गया है कि पीडीएफ दुकानदार द्वारा झांसे में वॉट वजन मशीन में रखकर फिंगरप्रिंट ले लिया गया है और राशन की कालाबाजारी कर दी गई है. गरीब कार्डधारी जब भी जन वितरण प्रणाली की दुकान खाद्यान्न लेने जाते हैं तो उन्हें धमकी दिया जाता है. बताया कि दुकानदारों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे कहते हैं कि जहां शिकायत करना है करो कुछ होने वाला नहीं है. कुछ कार्डधारी को जुलाई माह का ई-पॉश मशीन में एंट्री कर लिया गया है, किन्तु उन्हें अनाज नहीं मिला है. कार्डधारियों द्वारा अंचल अधिकारी इम्तियाज अहमद को उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन