मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

महज कुछ घन्टे में अचानक चाचा-भतीजे की मौत से ग्रामीणों में दहशत Panic among the villagers due to the sudden death of uncle and nephew in just a few hours

लेखक: प्रकाशित:
महज कुछ घन्टे में अचानक चाचा-भतीजे की मौत से ग्रामीणों में दहशत Panic among the villagers due to the sudden death of uncle and nephew in just a few hours


गम्हरिया : बीते मंगलवार को गम्हरिया थाना अंतर्गत दुग्धा पंचायत के आमडीह में महज कुछ घन्टे के अंतराल में ही दो लोगों की मौत हो जाने से गांव में सनसनी फैल गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के 33 वर्षीय युवक समीर बास्के को घर में ही पलंग से नीचे परिजनों ने जमीन पर बेसुध अवस्था में गिरा हुआ पाया. जांच करने पर वह मृत पाया गया. इसकी सूचना पाकर अन्य ग्रामीण और परिजनों द्वारा उसके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई. इसी बीच मृतक का चाचा होपना बास्के (33) का शरीर भी अचानक अकड़ने लगा. परिजनों द्वारा तत्काल उसे इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद मंगलवार को शाम में ही गांव मरण स्थित श्मशान घाट में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस दौरान स्थानीय मुखिया मोहन बास्के, भोमरा मांझी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे. इधर, इस अप्रत्याशित घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत और भय की स्थिति कायम हो गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन