मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित Road Safety Committee meeting held through video conferencing

लेखक: प्रकाशित:
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित Road Safety Committee meeting held through video conferencing



◆सड़क दुर्घटनाओ पर नियंत्रण प्रशासन का मुख्य उद्देश्य, विभिन्न माध्यम से लोगो को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें- डीसी
सरायकेला : जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई. बैठक मे मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, अपर नगर आयुक्त नगर निगम आदित्यपुर, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला और चांडिल, जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, उत्पाद अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन समेत अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित थे. इस मौके पर उपायुक्त ने पूर्व के बैठक मे सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के उदेश्य से दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की. आवश्यक दिशा निदेश दिए। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी शंकर आचार्य समाद ने बताया कि विगत माह जुलाई में कुल 18 दुर्घटनाएं हुई जिसमें 16 लोगों की मृत्यु एवं 06 लोग घायल हुए. उन्होंने बताया कि जिले में कुल 04 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए है जिनमें दुगनी, टोल रोड मोड़, घोड़ा बाबा मोड़ एवं बड़ा आमदा खरसावां शामिल हैं. वहीं पुलिस उपाधिक्षक के द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने एवं यातायात नियमों के अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि विगत मई माह में विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक नियमों के अनुपालन हेतु लगाए गए विभिन्न कैंप के माध्यम से कुल 20 लाख चालीस हजार आठ सौ रूपए जुर्माना के रूप में वसूल किए गए. इस दौरान उत्पाद अधीक्षक विमला लकड़ा ने बताया कि विगत मई माह में अवैध शराब बिक्री एवं उत्पाद को लेकर नेशनल एवं स्टेट हाइवे समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर करवाई की गई है. बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिले मे हो रहे सड़क दुर्घटनाओ पर नियंत्रण करना सबकी जिम्मेवारी है. इस हेतु जिलेवासी भी प्रशासन का सहयोग प्रदान करें. इस मौके पर दुर्घटना नियंत्रण को लेकर कई बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए डीसी ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में नो पार्किंग का बोर्ड लगाने, जागरूकता उदेश्य से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगो को जागरूक करने, एनएच एवं स्टेट हाइवे पर साइन बोर्ड लगाने, सभी क्रॉसिंग पर सोलर लाइट लगाने तथा प्रभावित क्षेत्रों मे सघन अभियान चला कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई करने, गम्हरिया, कांड्रा, चांडिल, आदित्यपुर, सरायकेला समेत विभिन्न क्षेत्रों में मुख्य सड़को एवं बाजारों मे सड़को पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध कड़ी करवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही, बड़े वाहनों पर क्षमता से अधिक लोडिंग करने, यात्री वाहन में सीट से अधिक लोगों के बैठने तथा ओवर स्पीडिंग करने पर कड़ी करवाई करने का निर्देश भी दिया.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन