मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश The Deputy Commissioner gave instructions to ensure action on the applications received in the weekly Janta Milan program as per rules.

लेखक: प्रकाशित:
साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश The Deputy Commissioner gave instructions to ensure action on the applications received in the weekly Janta Milan program as per rules.



सरायकेला : जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने जिले के दूर-दराज से व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओं को लेकर आए दर्जनों लोगों से क्रमवार मिल कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए. इस दौरान मुख्य रूप से भूमि सम्बन्धित मामले, आपसी बंटवारा, कुचाई प्रखंड क्षेत्र मे 15वें वित्त आयोग अंतर्गत संचालित कार्यों मे अनियमितता पाए जाने, मां आकर्षिणी मंदिर खरसावां परिसर मे स्थित शराब दुकान को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने, दिव्यांग महिला डीलर फूलमणी मांझी का पीडीएस दुकान वापस दिलाने, झिमरी पंचायत मे बैंक शाखा प्रारम्भ करने हेतु कमरा उपलब्ध कराने, आदित्यपुर नगर निकाय क्षेत्र मे पेयजल समस्याओ को सुदृढ़ करने , विभिन्न वार्ड मे अतिक्रमित सड़को को मुक्त एवं क्षेत्र मे साफ सफाई कराने समेत कई अन्य आवेदन प्राप्त हुए. डीसी ने विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित प्राप्त आवेदन का गुणवतापूर्ण, पारदर्शी निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर समाधान सुनिश्चित कर जिला मुख्यालय को सूचित करने का निर्देश दिया. इस मौके पर मुख्य रूप से जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील सिंह, सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी नंदन उपाध्याय भी मौजूद थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन