मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

परसुडीह में आम के पेड़ से लटका मिला 58 वर्षीय व्यक्ति का शव Dead body of 58 year old man found hanging from mango tree in Parsudih

लेखक: प्रकाशित:
परसुडीह में आम के पेड़ से लटका मिला 58 वर्षीय व्यक्ति का शव Dead body of 58 year old man found hanging from mango tree in Parsudih

फ़ाइल फोटो

जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत गायत्री मंदिर के समीप रहने वाले 54 वर्षीय एमजी राजन का शव उनके घर के आंगन में लगे आम के पेड़ पर लटका पाया गया. देर रात राजन की भाभी जब जागी तो उन्होंने शव को पेड़ से लटकता देखा. शुक्रवार सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों ने बताया कि राजन गोल पहाड़ी के पास स्थित यूनाइटेड इंजीनियरिंग कंपनी में काम करता था. वह रात को डयूटी से वापस लौटे और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए. देर रात जब भाभी जागी तो उनका शव फंदे से लटका पाया. राजन ने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल पाया है.पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन