मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मंत्री चम्पई सोरेन के निर्देशानुसार अधिकारियों के दल ने विभिन्न योजनाओं का किया स्थल निरीक्षण As per the instructions of Minister Champai Soren, a team of officers did site inspection of various schemes

लेखक: प्रकाशित:
मंत्री चम्पई सोरेन के निर्देशानुसार अधिकारियों के दल ने विभिन्न योजनाओं का किया स्थल निरीक्षण As per the instructions of Minister Champai Soren, a team of officers did site inspection of various schemes


सरायकेला :  अजजा, अजा एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण (अल्पसंख्यक कल्याण को छोड़कर) सह परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन के निर्देशानुसार, जुडको लिमिटेड, रांची, स्वर्णरेखा परियोजना / खरकई नहर प्रमण्डल आदित्यपुर अंचल कार्यालय सरायकेला एवं नगर पंचायत सरायकेला के द्वारा नगर पंचायत क्षेत्रान्तर्गत 15 विभिन्न योजनाओं का संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया गया. इसमें अतिमहत्वाकांक्षी योजना खरकई नदी के किनारे मैरिन ड्राइव, माजना घाट में पार्क एवं बियर का निर्माण, कुदरसाई शिव मंदिर में पार्क का पुनर्निर्माण, पब्लिक दूर्गा मंदिर का सौन्दर्यीकरण, दिवानसाई में मैरेज हॉल का निर्माण, डेली मार्केट में बहुमंजिली मंडी हाउस का निर्माण, बाजार में मल्टी कॉम्प्लेक्स का निर्माण एवं अन्य योजना स्थलों का क्षेत्र भ्रमण किया गया. इस दौरान कार्यपालक अभियंता, स्वर्णरेखा परियोजना / खरकई नहर प्रमण्डल, आदित्यपुर के द्वारा मैरिन ड्राइव निर्माण हेतु बाढ़ संभावित क्षेत्रों पर विशेष चर्चा किया गया एवं उनके द्वारा निर्देश दिया गया कि परामर्शी के द्वारा डीपीआर बनाते समय इन बातों का गंभीरता से ध्यान रखेंगे. सभी स्थलों का निरीक्षण करने के उपरांत निर्णय लिया गया कि यथाशीघ्र परामर्शी का चयन कर डीपीआर बनाने का कार्य आरंभ किया जाय. इस मौके पर जुडको की ओर से जीएम विनय कुमार, डीजीएम संतोष चौबे, पीएम धनंजय कुमार एवं नयन मोदक, स्वर्णरेखा परियोजना / खरकई नहर प्रमण्डल, आदित्यपुर के कार्यपालक अभियंता  अरविन्द कुमार, अंचल अधिकारी  सुरेश कुमार सिन्हा, प्रशासक, नगर पंचायत सरायकेला राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सनंद कुमार आचार्य, नगर प्रबंधक सुमित सुमन, कनीय अभियंता कौशल किशोर सिंह, अंचल अमीन पंकज कुमार, प्रह्लाद कुमार साहू, रोहित साहू एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन