मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उपायुक्त के निर्देशानुसार सरायकेला-चाईबासा मार्ग पर चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान Road safety awareness campaign launched on Seraikela-Chaibasa road

लेखक: प्रकाशित:
उपायुक्त के निर्देशानुसार सरायकेला-चाईबासा मार्ग पर चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान Road safety awareness campaign launched on Seraikela-Chaibasa road


#बिना हेलमेट/सीट-बेल्ट के वाहन चला रहे लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक
 सरायकेला : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य समाद की देखरेख मे आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सड़क सुरक्षा टीम एवं यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना हेलमेट, शीट बेल्ट पहने वाहन चलाने, छोटे वाहनों पर त्रिपल लोड कर चलने वाले लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया. इस मौके पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम की अनदेखी करने वाले लोगों को भी जागरुकता अभियान के माध्यम से छोटे वाहनों जैसे बाइक, स्कूटी आदि पर दो लोगों से अधिक की सवारी ना करने, दोनों लोगों को हेलमेट का उपयोग करने, बड़े वाहन चालकों को सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने तथा ओवर स्पीडिंग ना करने समेत अन्य यातायात नियमों की जानकारी दी गई. वाहन चालकों को बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से किस प्रकार सड़क सम्भावित दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है. साथ ही सड़क दुर्घटनाओं से परिवार पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे मे जानकारी देकर स्वयं भी यातायात नियमों के पालन सुनिश्चित करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके पालन हेतु प्रेरित करने की अपील की गई.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन