मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चांडिल के शहरबेड़ा में सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र-पुत्री समेत तीन घायल, स्थिति नाजुक BJP leader's son and daughter including three injured in road accident

लेखक: प्रकाशित:
चांडिल के शहरबेड़ा में सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र-पुत्री समेत तीन घायल, स्थिति नाजुक  BJP leader's son and daughter including three injured in road accident

चांडिल: शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे के समीप चांडिल थाना क्षेत्र के शहरबेड़ा चौक के समीप भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र की स्कॉर्पियो संख्या दुर्घटनाग्रस्त हो गई. उक्त घटना में श्री बेसरा के पुत्र व पुत्री समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना में घायल तीनों लोगों की स्थिति नाजुक बताई जाती है. सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया है. घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि स्कार्पियो सवार भाजपा नेता के पुत्र का स्कॉर्पियो से नियंत्रण हट गया और उन्होंने डिवाइडर पर गाड़ी चढ़ा दी जिससे स्कॉर्पियो एक ट्रेलर से जा टकराया.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन