मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मतदाता सूची संशोधन को लेकर सीओ ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों संग की बैठक Meeting regarding amendment of voter list

लेखक: प्रकाशित:
मतदाता सूची संशोधन को लेकर सीओ ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों संग की बैठक Meeting regarding amendment of voter list

गम्हरिया: प्रखंड परिसर सभागार में अंचलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विभिन्न मतदान केंद्र की स्थिति पर चर्चा की गई. इस दौरान अंचलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, सभी मतदान केंद्रों की स्थिति और सम्बंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची में संशोधन किया जाना है. उन्होंने बताया कि एक मतदान केंद्र पर 1500 वोटर को रखा जाना है। अतः इससे अधिक संख्या वाले वोटरों को पास के ही अन्य बूथ में शिफ्टिंग किया जाएगा ताकि उन्हें मतदान करने में आसानी हो. इस बावत सीओ द्वारा जनप्रतिनिधियों को प्रस्ताव दिया गया जिसपर मौजूद सभी दलों के प्रतिनिधियों ने सहमति व्यक्त किया. इस दौरान प्रतिनिधियों द्वारा गम्हरिया प्रखण्ड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के बूथों की जर्जर स्थिति और वहां उपलब्ध सुविधाओं से भी सीओ को अवगत कराते हुए उसे पास ही किसी अन्य भवन या विद्यालय में स्थानांतरित करने का सुझाव दिया गया. बैठक में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी दयानंद प्रसाद, रंजीत कुमार, झामुमो के प्रतिनिधि अमृत महतो, दीपक मंडल, राजेश गोप, संजय दास, भाजपा के प्रतिनिधि संजय सरदार विजेंद्र कुमार, राजद के संजय सिंह के अलावा कई अन्य दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन