मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सप्ताहिक जनता दरबार मे जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुँचे दर्जनों लोगो से मिले उपायुक्त DC's weekly Janata Darbar organized

लेखक: प्रकाशित:
सप्ताहिक जनता दरबार मे जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुँचे दर्जनों लोगो से मिले उपायुक्त DC's weekly Janata Darbar organized

#जनता दरबार में आए आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित कर कार्यालय मे सूचित करने के दिए गए निर्देश
# अनुमंडल एवं प्रखंड सह अंचल कार्यालयों समेत विभिन्न कार्यालयों मे जनता दरबार आयोजित कर लोगो की शिकायतों का निष्पादन सुनिश्चित करें पदाधिकारीगण- डीसी
सरायकेला: जिला दंडाधिकारी-सह- उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला के द्वारा शुक्रवार को समाहरणालय में सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान  जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से आए दर्जनों लोगों से क्रमवार मिलकर उनकी सामाजिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं को समस्याओं से डीसी अवगत हुए। इस दौरान मुख्य रूप से भूमि सम्बन्धित मामले, नाली निर्माण, शिक्षा विभागीय सम्बन्धित मामले, राशन कार्ड में नाम जोड़ने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। उक्त मामलों के निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हस्तांतरित करते हुए नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित कर कार्यालय को सूचित करने का निर्देश दिया. इस क्रम मे उपायुक्त ने फरियादियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांचोपरांत समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. उपायुक्त ने कहा कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय समेत विभिन्न कार्यालयों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहकर लोगों की शिकायतों को सुनें और प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित कर निष्पादन करें, ताकि लोगों को विभिन्न कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े. डीसी ने समस्त जिलेवासियो से अपील करते हुए कहा कि जनता दरबार मे अपनी समस्याओं को आवेदन के माध्यम से पदाधिकारियों के समक्ष रखें ताकि कार्यालयवार प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर लंबित आवेदन का नियमानुसार ससमय निष्पादन सुनिश्चित की जा सके.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन