मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चौका के चुटियाखाल में छापेमारी कर भारी मात्रा में महुआ शराब और सामान बरामद Mahua liquor and goods recovered in large quantities by raiding

लेखक: प्रकाशित:
चौका के चुटियाखाल में छापेमारी कर भारी मात्रा में महुआ शराब और सामान बरामद Mahua liquor and goods recovered in large quantities by raiding

#एक ही घर मे चलाया जा रहा था तीन अवैध शराब भट्ठी
चांडिल: उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद अवर निरीक्षक त्रिपुरारी कुमार के नेतृत्व में चौका थाना क्षेत्र के चुटियाखाल गांव स्थित एक मकान में छापेमारी कर अवैध रूप से चल रहे महुआ शराब के कुटीर उद्योग का पर्दाफाश किया गया है। छापेमारी के दौरान वहां से बड़ी मात्रा में जावा, महुआ शराब और शराब बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले सामग्री को बरामद किया गया. इस संबंध में उत्पाद अवर निरीक्षक त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि चुटियाखाल के एक ही मकान में तीन-तीन शराब भट्टी चल रहा था. छापेमारी की भनक लगते ही शराब बनाने वाले लोग मौके से फरार हो गए. फिलहाल मकान मालिक का पता लगाया जा रहा है. मकान मालिक और भट्टी संचालक का पता चलते ही उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन