मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

समारोह आयोजित कर गम्हरिया के निवर्तमान बीडीओ मारुति मिंज को दी विदाई Gamharia's outgoing BDO Maruti Minj bid farewell

लेखक: प्रकाशित:
समारोह आयोजित कर गम्हरिया के निवर्तमान बीडीओ मारुति मिंज को दी विदाई Gamharia's outgoing BDO Maruti Minj bid farewell

गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को समारोह आयोजित कर प्रखंड व अंचल कर्मचारियों द्वारा निवर्तमान बीडीओ मारुति मिंज को भावभीनी विदाई दी गई. समारोह की अध्यक्षता गम्हरिया अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने किया. इस मौके पर उन्होंने निवर्तमान बीडीओ के कार्यकाल की सराहना की. अपने विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए निवर्तमान बीडीओ श्रीमती मिंज ने कहा कि सरकारी सेवा में पदस्थापन और स्थानांतरण एक प्रक्रिया है जिसके तहत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को गुजरना पड़ता है. उन्होंने अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यकाल के दौरान सहयोग देने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जब भी उन्हें जरूरत हो मैं हमेशा उनके कार्य में सहयोग के लिए तत्पर रहूंगी. इस मौके पर कर्मचारियों द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ व उपहार प्रदान कर विदाई दी गई. विदित है कि निवर्तमान बीडीओ मारुति मिंज को पदोन्नति देते हुए खूंटी डीटीओ के रूप में पदस्थापित किया गया है. इस मौके पर जेएसएस दयानंद प्रसाद, बीपीआरओ सुनील चौधरी समेत सभी प्रखंड व अंचल कर्मी उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन